ताजासमाचार

नीमच में तीन दिवसीय भव्य संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन

डेस्क न्यूज 10 January, 2026

Neemuch News

The Watchman Post
नीमच में तीन दिवसीय भव्य संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन
नीमच

नीमच शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने हेतु तीन दिवसीय भव्य संगीतमय “नानी बाई का मायरा” कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा।

कार्यक्रम के कथा व्यास पं.राजन जी महाराज होंगे, जो सांवलिया सेठ मंदिर, नीमच के पुजारी हैं और क्षेत्र में अपनी सरल, भावपूर्ण एवं जनमानस से जुड़ी कथाओं के लिए विशेष पहचान रखते हैं।

यह आयोजन कल्याणेश्वर मंदिर, सिटी रोड, नीमच में रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन बगीचा नं. 13, समस्त महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है।

पं. राजन जी महाराज केवल कथा वाचन ही नहीं, बल्कि बड़े धार्मिक आयोजनों में भी अपनी सेवाएं प्रदान करते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पंचकुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ भी इन्हीं के सान्निध्य में संपन्न कराए जाते हैं। हाल ही में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक जुना बाजार, भटनागर जी की बैंक के पास, नीमच सिटी में आयोजित पंचकुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में भी पं. राजन जी महाराज ने अपनी सेवाएं दी थीं।

विशेष बात यह है कि पं. राजन जी महाराज ऐसे सभी धार्मिक अनुष्ठानों, कथाओं एवं महायज्ञों में निःशुल्क निष्वार्थ सेवा प्रदान करते हैं।

आयोजक मंडल ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा का लाभ लेने की अपील की है।

Related Post