ताजासमाचार

नीमच में सिम कार्ड बना अपराध का नया हथियार! पुलिस ने कसी नकेल — अब गलती नहीं, गुनाह मानी जाएगी लापरवाही!

09 May, 2025 प्रशासनिक

नीमच। अगर आप सिम बेचते हैं या POS एजेंट हैं तो अब ज़रा सावधान हो जाइए! नीमच पुलिस ने खुलासा किया है कि फर्जी सिम एक्टिवेशन के जरिए साइबर क्राइम और धोखाधड़ी के केस तेजी से बढ़ रहे हैं और अब पुलिस ऐसे मामलों में सीधे सिम विक्रेताओं पर कार्रवाई करेगी।

क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, कई POS एजेंट बगैर सही KYC या फोटो वेरिफिकेशन के सिम बेच रहे हैं। कुछ मामलों में तो पुरानी फोटो, दूसरे व्यक्ति की ID और बायोमेट्रिक की बजाय नकली तरीके से सिम एक्टिवेट किया गया है। इन सिम का इस्तेमाल फिर अपराधी करते हैं फ्रॉड कॉल, ऑनलाइन ठगी और हवाला नेटवर्क में!

अब क्या बदलेगा?

बगैर लाइव फोटो KYC सिम दी तो FIR के लिए तैयार रहें।   
* ग्राहक स्वयं मौजूद ना हो या बायोमेट्रिक नहीं हुआ हो तो सिम बेचना गैरकानूनी। 
* हर सिम एक्टिवेशन का पूरा रिकॉर्ड 2 साल तक रखना अनिवार्य है !
* थर्ड पार्टी ऐप से एक्टिवेशन किया गया तो जुर्माना और जेल दोनों हो सकता है।  

नीमच पुलिस का अल्टीमेटम साफ है और लोगों से अपील है की अगर आपके नाम पर किसी और ने सिम एक्टिवेट किया है या POS एजेंट की मिलीभगत से फ्रॉड हुआ है तो तुरंत 7049101042 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने पर संपर्क करें।  

Related Post