न्यूज डेस्क
03 May, 2025
सामाजिक
नीमच।भारत में चिकित्सकों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के हाल में हुए हैदराबाद में आयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन में डॉ राजेन्द्र ऐरन को पुरुषों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की देखभाल और प्लानिंग बनाने वाली समिति का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।
डॉ ऐरन १९९२ से ही पुरुषों की सेक्स संबंधित समस्याओं और निसंतानता पर रूस से २ वर्षों की ट्रेनिंग के बाद काम कर रहे है।
दूसरी जिम्मेदारी चिकित्सकों की नैतिक आचार संहिता की निगरानी और देश में नैतिक मूल्यों के अनुसार चिकित्सा व्यवस्था को सुनिश्चित करने वाली एथिक्स कमेटी के पुनः सदस्य बनाये गए हैं । इस समिति में आप पिछले १० वर्षों से सदस्य, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
डॉ राजेन्द्र ऐरन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष २०१७ एवं २०१८ में रहे हैं एवं विभिन्न समितियों में भी शामिल रहे हैं। आप मेडिकल कौंसिल ऑफ़ इंडिया (MCI) के भी मध्यप्रदेश से एक मात्र निर्वाचित सदस्य होकर इसकी एथिक्स कमेटी के सदस्य भी रहे हैं ।
आई एम ए में नीमच से डॉ राजेंद्र ऐरन को चुना जाना शहर के लिए भी गर्व की बात है।उनकी इस उपलब्धि पर उनके सभी मित्रों स्नेहीजनों के अलावा शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।