ताजासमाचार

फिटनेस से प्रतियोगिता तक - नन्हों और युवाओं के लिए स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब का मुफ्त ट्रेनिंग कैंप, 3 साल के नन्हों से 17 वर्ष के युवाओं को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग 

डेस्क न्यूज 30 November, 2025 अन्य

नीमच। स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, जो पिछले 17 वर्षों से नीमच को जिला, राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, अब एक नई पहल के साथ आगे आया है। क्लब द्वारा 30 दिवसीय फ्री फिटनेस एवं कॉम्पिटिशन प्रिपरेशन कैंप शुरू किया जा रहा है, जिसमें 3 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वाटर स्पोर्ट्स मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी एवं मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि स्विमफ्लाय के वर्षों के अनुभव, NIS प्रशिक्षित कोचेस, पूर्व फौजी ट्रेनर्स की अनुशासनपरक शैली और गुरुकुल प्रणाली की दिनचर्या—इन सभी को मिलाकर यह कैंप तैयार किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों में फिटनेस, अनुशासन, समय प्रबंधन, स्पोर्ट्स माइंडसेट और प्रतियोगी खेलों की तैयारी को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा—“रात को जल्दी सोना, सुबह भोर में ग्राउंड पहुँचना, प्रकृति के साथ दिन की शुरुआत करना, और खेलों के माध्यम से नीमच को नई पहचान देना—यही स्विमफ्लाय का मूल मंत्र है।”


मजबूत टीम—एक लक्ष्य: फिटनेस और खेलों में उत्कृष्टता
इस बड़े अभियान में शहर के समाजसेवी, व्यवसायी, मोटिवेटर टीम और अनुभवी कोचेस एकजुट होकर योगदान दे रहे हैं। क्लब के प्रमुख स्तंभों में डॉ. मनीष चमड़िया, नितेश शर्मा , धीरेंद्र गेहलोत, विशाल शर्मा , डॉक्टर नरेन्द्र कुमावत ( फिजियो ) सहित कई अन्य साथी सक्रिय रूप से जुड़े हैं।

क्लब की कोचिंग टीम में
नीलेश घावरी, आयुष गौड़, समीर सिंह जादौन, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर, मयंक कटारिया, रवि राठौड़ और अनिल कुमार शामिल हैं, जो विभिन्न खेल विधाओं में विशेषज्ञता रखते हैं।

कैंप में क्या मिलेगा ?
रनिंग एवं बुनियादी एथलेटिक्स
कोर फिटनेस, स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी
खेल अनुशासन और प्रतियोगी तैयारी
मानसिक मजबूती एवं मोटिवेशनल गतिविधियाँ


लक्ष्य—नीमच से नए चैंपियन तैयार करना
क्लब की टीम का मानना है कि छोटे शहरों में टैलेंट की कभी कमी नहीं रही। जरूरत सिर्फ सही दिशा, फिटनेस, अनुशासन और निरंतर प्रशिक्षण की है। यह फ्री कैंप उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बढ़ते अध्ययन दबाव और मोबाइल की आदतों के बीच
स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, नीमच बच्चों और युवाओं को फिटनेस, तैराकी, मॉडर्न पेंटाथलॉन, ट्रायथलॉन, शूटिंग और फेंसिंग जैसे खेलों के माध्यम से सक्रिय और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर रहा है।
क्लब ने अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाकर नीमच की पहचान को नई ऊँचाई दी है।

Related Post