डेस्क न्यूज
23 November, 2025
अन्य
नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नीमच पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश तेज करने के आदेश दिए गए थे, जिनके पालन में जावद थाना क्षेत्र से बड़ी उपलब्धि सामने आई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं SDOP रोहित राठौर के मार्गदर्शन में जावद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी सरवानिया की विशेष टीम ने 15 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया है।
घटना का विवरण
17 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीया पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट जावद थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना जावद में अपराध धारा 137(2) BNS दर्ज कर जांच शुरू की गई। गुमशुदा बालिका की तलाश के लिए चौकी सरवानिया की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने लगातार प्रयास करते हुए 22 नवंबर 2025 को नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में जावद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा तथा चौकी सरवानिया की टीम का विशेष योगदान रहा, जिनकी त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है।