ताजासमाचार

श्री नवकार सेवा संस्थान ने बढ़ाया मदद का हाथ, अन्नपूर्णा सेवा न्यास के मानव सहायक उपकरण बैंक को पलंग भेंट

डेस्क न्यूज 16 November, 2025 अन्य

नीमच। सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए श्री नवकार सेवा संस्थान नीमच ने सिविल हॉस्पिटल परिसर में संचालित अन्नपूर्णा सेवा न्यास के मानव सहायक उपकरण बैंक को एक पलंग भेंट किया। यह उपकरण बैंक जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर, पलंग, वॉकर, स्टिक्स, नेब्युलाइज़र आदि उपकरण निश्चित अवधि के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराता है। संस्था का यह योगदान इस सेवा कार्य को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र की स्तुति से हुई। इस अवसर पर संस्था एवं न्यास के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। श्री नवकार सेवा संस्थान की ओर से नमिता कोठारी, हेमलता मेहता, मंजु मेहता, पुष्पा जैन, भूमिका जैन, राजकुमारी चंडालिया, विनीत कांठेड, सरिता मुनत, कृष्णा चेलावत, संतोष चौहान, हेमा बम्बोरिया, सरिता लसोड, सीटू नागोरी, ज्योति कछारा, सह सचिव मीना दख, सह कोषाध्यक्ष सुलभा दुग्गड, उपाध्यक्ष ज्योति मोगरा, कोषाध्यक्ष अंजु जैन, सचिव भावना चौधरी, अध्यक्ष माया वीरवाल तथा संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा मौजूद रहीं।
अन्नपूर्णा सेवा न्यास की ओर से संयोजक एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन, प्रकाश मंडवारिया, सचिव अजय भटनागर, संजय गोहर, चंदू तलरेजा, संजय रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post