ताजासमाचार

गरोठ के ऋषभ मनोज चौधरी बने आईएएस,बिना कोचिंग के पाई सफलता

न्यूज डेस्क 22 April, 2025

गरोठ। गरोठ के वरिष्ठ व्यापारी श्री गोविंदरामजी चौधरी के पोते एवं स्वर्गीय मनोज जी चौधरी के सुपुत्र ऋषभ चौधरी ने IAS परीक्षा में संपूर्ण देश में 28 की रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले गरोठ नगर के पहले ऐसे छात्र हैं जिन्होंने बिना कोचिंग के घर पर अध्ययन करके 28वीं रैंक हासिल की है।

भानपुरा से हुई है प्रारंभिक शिक्षा

ऋषभ चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भानपुरा के कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर विद्यालय से प्राप्त की।उसके बाद उन्होंने मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया।

स्वाध्याय से पाई सफलता

यहां सबसे गौर करने लायक बात यह है कि यह सफलता उन्होंने बिना कोचिंग के प्राप्त की है। स्वाध्याय के जरिए सफलता प्राप्त करके उन्होंने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

आज की शिक्षा पद्धति में बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों के नाम फल फूल रहे है और कई बच्चे उन कोचिंग संस्थानों में पढ़ने के बावजूद भी सफल नहीं हो पाते,यह उनके लिए एक सीख है कि केवल अच्छे कोचिंग संस्थानों से नहीं अपितु स्वाध्याय से भी सफलता पाई जा सकती है।बस अपना लक्ष्य निर्धारित हो।

 

Related Post