कपिलसिंह चौहान
04 November, 2025
440 से अधिक फूड आइटम्स, 175+ वैरायटी के सैंडविच, पिज्जा और मैगी के साथ नया कैफे शहरवासियों के लिए तैयार
नीमच। (द वॉचमेन पोस्ट) शहर के स्वाद प्रेमियों के लिए खुशखबरी! इंदौर, उज्जैन उदयपुर जैसी मेट्रो सिटीज़ का मशहूर और लोकप्रिय कैफे “णमो सैंडविच” अब नीमच में भी अपनी स्वाद यात्रा की शुरुआत करने जा रहा है। 5 नवंबर 2025, बुधवार को सुबह 10 बजे से इसका भव्य उद्घाटन 14/1, अंबेडकर रोड, एसबीआई के सामने किया जाएगा।
मुच्छाल परिवार (जावद) और बम्ब परिवार (नीमच) द्वारा नीमच शहर को यह सौगात दी जा रही है । णमो सैंडविच ने इंदौर में अपनी अलग पहचान बनाई है और अब वही स्वाद और गुणवत्ता नीमच के लोगों को मिलेगी। णमो सैंडविच यानी हर सैंडविच में स्वाद और संतुष्टि का अनुभव।
440 से अधिक फूड आइटम्स का विस्तृत मेन्यू
आपको बता दें की णमो सैंडविच फ्रेंचाइजी के मेन्यू में 175 से अधिक सैंडविच वैरायटी, 34 से अधिक पिज्जा और 24 से अधिक मैगी आइटम्स शामिल हैं। मेन्यू में मसाला, इंदौरी, बॉम्बे कच्चा, चीज़, क्लब, जैन, पनीर और चॉकलेट सैंडविच जैसी विविध श्रेणियाँ मौजूद हैं। इसके अलावा पिज्जा सैंडविच, शाही क्लब सैंडविच, टैंगी चीज़ पनीर क्लब और अंड-संड झकास सैंडविच जैसे स्पेशल आइटम लोगों को लुभाएंगे।
इंदौर से शुरू, अब देशभर में पहचान
‘णमो सैंडविच’ की शुरुआत इंदौर से हुई थी, जहाँ यह शहर के सबसे पसंदीदा कैफे में से एक बन गया है। 4.3 स्टार रेटिंग और 2600 से अधिक गूगल रिव्यू के साथ इस ब्रांड ने अब फ्रेंचाइज़ मॉडल के तहत अन्य शहरों में भी विस्तार किया है।
नीमच में नई शुरुआत, परिवारों के लिए खास ठिकाना
नीमच में खुलने वाला यह कैफे आधुनिक इंटीरियर, युवाओं के अनुकूल माहौल और परिवारों के लिए आरामदायक स्पेस के साथ तैयार किया गया है। संचालक अक्षिल बम्ब, पुष्पम मुच्छाल और पार्थ मुच्छाल ने बताया कि यह सिर्फ एक कैफे नहीं, बल्कि स्वाद और गुणवत्ता का भरोसेमंद नाम होगा।
भव्य शुभारम्भ कल
णमो सैंडविच कैफे का उद्घाटन समारोह नीमच शहर में कल बुधवार, 5 नवंबर 2025 को अंबेडकर रोड, एसबीआई के सामने, पामेचा फर्नीचर्स के पास प्रातः 10 बजे से होगा। जहां नीमच वासी अब से इंदौर के प्रसिद्ध स्वाद का अनुभव अपने शहर में कर सकेंगे।
रिपोर्ट: द वॉचमेन पोस्ट