ताजासमाचार

केंट थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात ! ‘अमन मोबाइल’ और ‘सिद्धि विनायक मोबाइल’ में लाखों का माल साफ, फिल्मी अंदाज़ में चोरों की एंट्री 

डेस्क न्यूज़ 26 October, 2025 अन्य

नीमच | केंट थाना क्षेत्र के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके कमल चौक में बीती रात मोबाइल चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।अज्ञात चोरों ने अमन मोबाइल और सिद्धि विनायक मोबाइल दुकानों को निशाना बनाया और दोनों जगहों से लाखों के मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना रात करीब 12:30 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है, जो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक आरोपी सफेद कपड़े से चेहरा ढके हुए दिखाई दे रहा है।

छत तोड़कर अंदर घुसे चोर, किया फिल्मी स्टाइल में वारदात 

चोरों ने वारदात को फिल्मी अंदाज़ में अंजाम दिया। उन्होंने दुकान की छत पर लगी टीन की चद्दर और पीओपी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। ताले ज्यों के त्यों रहे, जिससे यह वारदात पहली नज़र में किसी प्रोफेशनल गैंग का काम लग रही है।

अमन मोबाइल से चोरी — चार महंगे मोबाइल गायब
दुकान संचालक अमनदीप छावड़ा ने बताया कि चोर चार महंगे स्मार्टफोन चोरी कर ले गए, जिनकी कुल कीमत करीब ₹1 लाख है। अमनदीप ने बताया कि वह रोज़ाना की तरह रात में कुछ महंगे फोन घर ले गए थे, जिससे बड़ी क्षति टल गई।
दुकान में रखे करीब ₹4 लाख के रिपेयरिंग मोबाइल को चोरों ने छुआ तक नहीं, शायद जल्दीबाज़ी में भाग गए। 

सिद्धि विनायक मोबाइल में भी सेंध — नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान पार

पास की दुकान सिद्धि विनायक मोबाइल में भी चोरों ने धावा बोला। संचालक गौरव धनकानी ने बताया कि चोरों ने तीन एंड्रॉइड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, और करीब ₹7,000 नकद चोरी किए। इसके अलावा चोर ईयरपॉड, पेनड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी ले गए। कुल नुकसान का अनुमान ₹70,000 से ₹80,000 के बीच बताया जा रहा है।

Related Post