न्यूज डेस्क
19 October, 2025
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन से इस वर्ष दीपावली और लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त की घोषणा कर दी गई है। मंदिर प्रशासन और पंचांग विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर 2025 दोपहर 3:44 बजे से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे तक रहेगी। धार्मिक परंपरा और शास्त्रों के अनुसार दीपावली की पूजा 20 अक्टूबर की रात में ही की जानी शुभ मानी गई है।
महाकाल मंदिर से घोषित पूजन मुहूर्त
रूप चौदस स्नान: प्रातः 4:46 से 6:25 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: 11:48 से 12:34 बजे तक
संध्या पूजा: शाम 5:57 से 7:12 बजे तक
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: शाम 7:23 से 8:27 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:57 से 8:27 बजे तक
वृषभ काल: 7:23 से 9:22 बजे तक
निशीथ पूजा: रात 11:47 से 12:36 बजे तक
मंदिर से जारी जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर की अमावस्या की रात को ही करने की सलाह दी गई है।
शास्त्रों के अनुसार विशेष महत्व
महाकाल मंदिर के पुजारियों ने बताया कि कार्तिक अमावस्या की रात लक्ष्मी पूजन करना अत्यंत शुभ माना गया है। प्रदोष और वृषभ काल में की गई पूजा से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
महत्वपूर्ण सुझाव
दीपावली की मुख्य पूजा 20 अक्टूबर की रात करें।
प्रदोष काल और वृषभ लग्न में पूजन करना विशेष फलदायी रहेगा।
महाकाल मंदिर प्रशासन ने भक्तों से घरों में पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलित कर पूजा करने की अपील की है।
ध्यान रहे, उज्जैन का श्री महाकालेश्वर मंदिर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ऐसे में मंदिर से जारी पूजन मुहूर्त को लाखों श्रद्धालु मानक मानते हैं।