16 October, 2025
नीमच | जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से 15-16 अक्टूबर की दरम्यानी रात को नीमच पुलिस ने जिला स्तरीय कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में की गई।
165 गैर-जमानती वारंट तामील:
53 स्थायी वारंटी
112 गिरफ्तारी वारंटी
इनमें से कई आरोपी लंबे समय से फरार थे
वारंट तामीली में मादक पदार्थ तस्करी (06), शरीर संबंधी अपराध (98), संपत्ति संबंधी अपराध (37) शामिल।
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई:
थाना रामपुरा में 3.460 किलो अफीम जप्त
आरोपी:
विक्रम पिता राजाराम गायरी (31), निवासी बादपुर
कारू पिता प्रभूलाल गायरी (30), निवासी सरवानिया
पिकअप वाहन MP14GC2453 भी जब्त
मामला NDPS एक्ट की धारा 8/18 के तहत दर्ज।
आबकारी अधिनियम के तहत 17 प्रकरण:
82 लीटर अवैध शराब बरामद
5000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार:
गंभीर अपराध व धारा 193(9) BNS (पूर्व द.प्र.सं. धारा 173(8)) के तहत वांछित आरोपी गिरफ्तार।
वाहन चेकिंग अभियान:
390 वाहनों की चेकिंग
54 वाहनों के चालान
₹25,600 समन शुल्क वसूला
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर धारा 185 MV Act के तहत कार्रवाई।
अन्य महत्वपूर्ण कार्यवाहियां:
109 निगरानीशुदा बदमाशों की चेकिंग
78 होटल, लॉज और ढाबों की जांच
64 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
महिला अपराधों के 06 आदतन आरोपियों की निगरानी
वर्ष 2025 में अब तक नीमच जिले में कुल 09 बार कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 1094 वारंट तामील कराए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।