ताजासमाचार

नीमच एसपी ने किया फेरबदल — वीरेंद्र झा बने कैंट थाना प्रभारी, मनोज जादौन को सौंपी रतनगढ़ की कमान

डेस्क न्यूज 06 October, 2025

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए थाना प्रभारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार रतनगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र झा को स्थानांतरित कर नीमच कैंट थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि मनोज जादौन को रतनगढ़ थाने की कमान सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, वर्तमान कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान तीन महीने के अवकाश पर जा रही हैं। उनके अवकाश के चलते यह फेरबदल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वीरेंद्र झा को इसी वर्ष अप्रैल माह में रतनगढ़ थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में रतनगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना हुई थी। अब वे नीमच शहर के महत्वपूर्ण कैंट थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत माना जा रहा है।

Related Post