ताजासमाचार

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए संजय दत्त, आरती में बैठकर किया जाप और लगाये जयकारे 

न्यूज डेस्क 25 September, 2025

उज्जैन | विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पहुंचे और सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। संजय दत्त करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हाल में बैठकर करीब दो घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती का दिव्य दर्शन किया। इस दौरान वे ‘महाकाल… महाकाल’ का जाप करते नजर आए।
आरती के बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाहर आकर संजय दत्त भावुक हो गए और बोले – “यह मेरा सौभाग्य है कि बाबा महाकाल ने आज मुझे यहां बुलाया। मेरे पास अनुभव को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैंने आज प्रत्यक्ष रूप से बाबा की शक्ति को महसूस किया है। कई सालों से आने की कोशिश कर रहा था और आज बाबा का बुलावा आया। बाबा महाकाल का आशीर्वाद यूं ही बना रहे।

Related Post