डेस्क न्यूज़
22 September, 2025
अन्य
मंदसौर | मंदसौर जिले के करनाखेड़ी गांव में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब तेज बहाव वाले पानी में फंसी कार में सवार 6 लोगों को ग्रामीणों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर थे। इसके बावजूद ड्राइवर ने ग्रामीणों की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए लापरवाही से कार को पानी में उतार दिया। कुछ दूर जाने के बाद कार बीच में बंद हो गई और बहने लगी।कार में सवार महिलाएं और बच्चे घबरा गए और मदद के लिए पुकारने लगे। गांव के युवाओं ने तुरंत साहस दिखाते हुए रस्सियों की मदद से कार को बाँधा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में कार को भी पानी से निकाल लिया गया। ग्रामीणों की सतर्कता और बहादुरी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। सभी सवारी सकुशल हैं।