डेस्क रिपोर्ट
02 April, 2025
श्रीमती कांतादेवी कोठीफोड़ा द्वारा अखिल विश्व णमोकार प्रेम मंडल नीमच के माध्यम से देहदान का संकल्प
नीमच। नीमच सिटी के परिचित प्रतिष्ठित कोठीफोड़ा परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती कांता देवी कन्हैया लाल जी कोठीफोड़ा ने अखिल विश्व णमोकार प्रेम मंडल के माध्यम से देहदान का संकल्प लिया।अखिल विश्व णमोकार प्रेम मंडल के द्वारा महर्षि दधीचि देहदान यज्ञ संस्थान के साथ मिलकर श्रीमती कांता देवी कोठीफोड़ा का देहदान घोषणा पत्र पत्र भरवाया गया।
श्रीमती कांता देवी कोठीपुरा सहज सरल सौम्या दानी एवं परोपकारी प्रवृत्ति की महिला है। आपके दो पुत्र एवं एक पुत्री है।आपके दोनों पुत्र संयम मार्ग में अग्रसर होकर जनकल्याण एवं सेवा कर रहे हैं।आपने अपने शरीर का मोह त्यागते हुए जनकल्याण हेतु अपना शरीर दान कर दिया है। उनके घोषणा पत्र मंडल को प्रदान करते समय महर्षि दधीचि देहदान यज्ञ संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर संजय गुप्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर एच एन गुप्ता तथा मंडल परिवार के अध्यक्ष आशा सांभर,सचिव जितेंद्र सकलेचा,मनोहर शंभू बम, लालचंद बाफना, सांवरमल जैन कांठेड़श्रीमती सपना कोठीफोड़ा,महावीर रांका, सुरेन्द्र जी बम्ब,यशवंत कोठीफोड़ा आदि सदस्य उपस्थित थे यह जानकारी मंडल सचिव जितेंद्र सकलेचा द्वारा दी गई।