ताजासमाचार

जनता से सीधे संवाद करेंगे एसपी अंकित जायसवाल, 16 सितंबर को नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई शिविर

डेस्क न्यूज़ 15 September, 2025

नीमच। जिले के नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल 16 सितंबर 2025, मंगलवार को आमजन से सीधे संवाद करेंगे। इस अवसर पर जिला पुलिस द्वारा जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पुलिस कंट्रोल रूम, नीमच में दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। जनसुनवाई शिविर में पुलिस अधीक्षक स्वयं मौजूद रहेंगे, साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी भी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उन पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिला पुलिस प्रशासन ने जिले की आम जनता से अपील की है कि जिन आवेदकों की शिकायतें लंबित हैं, या जिनकी समस्याओं पर कार्रवाई अपेक्षित है — वे इस जनसुनवाई में भाग लें। इसके अलावा नवीन आवेदन, शिकायतें तथा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्रस्तुत प्रकरणों के आवेदक भी इस शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, जिससे कि उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके।

Related Post