ताजासमाचार

टीचर कॉलोनी में चेन स्नैचिंग की वारदात, इलाके में दहशत का माहौल

डेस्क न्यूज़ 08 September, 2025

नीमच। शहर की पॉश टीचर कॉलोनी एक बार फिर आपराधिक वारदात का शिकार बनी। शनिवार रात लगभग 8 बजे, मंदिर के छोटे गेट के पास टहल रहे महावीर जैन और उनकी पत्नी पर एक अज्ञात बाइक सवार ने झपट्टा मारते हुए उनकी सोने की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने वाला युवक हेलमेट लगाए हुए था और वारदात के बाद तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छीनी गई चेन लगभग दो तोले वज़न की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी क्षेत्र में करीब दस दिन पहले भी इसी तरह की चेन स्नैचिंग की वारदात हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों में गहरी चिंता और आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित महावीर जैन ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय रहवासियों ने इस घटना के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से कॉलोनी में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से कॉलोनी में भय का माहौल बन गया है।

Related Post