ताजासमाचार

नीमच मे गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा — 13 साल का मासूम डूबा पानी में, मौके पर मचा हड़कंप, SDRF-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

डेस्क न्यूज़ 06 September, 2025

नीमच | जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोडी गांव के पास गणपति विसर्जन के दौरान एक 13 वर्षीय बालक के पानी में डूबने की दुखद घटना सामने आई है। डूबे बालक की पहचान ईश्वर पिता घीसालाल मालवीय, उम्र 13 वर्ष, निवासी मोडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों को छोड़कर कुछ लोग अन्य स्थल की ओर गए थे, जहां यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, थाना प्रभारी, और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही SDRF और NDRF की रेस्क्यू टीमें भी  तलाशी अभियान में जुटी हैं। बताया जा रहा है दो बालक पानी उतरे थे जिसमे से एक को सुरक्षित बाहर निकाल  लिया गया वही ईश्वर मालवीय पानी मे डूब गया |

Related Post