ताजासमाचार

तीन माह में पूरे हों प्रधानमंत्री आवास, सत्यापन की डेडलाइन 29 अगस्त – कलेक्टर हिमांशु चंद्रा

डेस्क न्यूज 27 August, 2025

                                                  CM हेल्पलाइन शिकायतों पर भी सख्त रुख 

नीमच जिले के नगरीय निकायों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार शाम समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक में सभी सीएमओ मौजूद रहे।

तीन महीने में पूरा हो पीएम आवास 1.0

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अधूरे घरों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा अगले तीन माह में सभी आवास निर्माण पूरे करें

सिंगोली के सीएमओ और परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया गया कि 127 आवासों का घर-घर जाकर सत्यापन करें और अगली बैठक तक रिपोर्ट दें।

पीएम आवास 2.0 : 29 अगस्त सत्यापन की डेडलाइन

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत शेष आवेदनों का सत्यापन 29 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी सीएमओ को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने को कहा गया।

CM हेल्पलाइन: 85 प्रतिशत से कम पर वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश 

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का तुरंत निराकरण करें। चेतावनी दी गई कि आगामी ग्रेडिंग में 85% से कम प्रदर्शन करने वाले निकायों के सीएमओ की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा।

बैठक में परियोजना अधिकारी शहरी विकास चंद्र सिंह धारवे, नीमच सीएमओ दुर्गा बामनिया सहित सभी सीएमओ मौजूद रहे।

Related Post