ताजासमाचार

एडीजीपी ने फीता काटकार किया डाॅयल 112 का शुभारंभ,  सायरन बजातें हुए शहर में दौड़ पड़े पुलिस के वाहन,  आधुनिक सुविधाओं से लैस - आरोपियों को करेंगें ट्रेस  - उमेश जोगा 

डेस्क न्यूज़ 22 August, 2025 प्रशासनिक

नीमच। पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा और एसपी अंकित जायसवाल की मौजूदगी में फीता काटकर डाॅयल 112 का शुभारंभ किया। नवीन योजना और नवीन वाहनों का काफिला हरी झंडी दिखाते ही नीमच की सड़को पर दौड़ पड़ा। अपराधों में कमी और पुलिस को अत्याधुनिकता से लैस वाहनों को जनता की सेवा में  सुपुर्द किया गया। जन- जन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता के तहत यह नीमच सहित प्रदेशभर को 1200 वाहन सुपुर्द किए गए है। जबकि नीमच को 12 वाहन मिले है। डाॅयल 100 का सीएम मोहन यादव द्वारा यह अपडेट वर्जन है। जिसका शुभारंभ नीमच में किया गया है। इस दौरान उज्जैन जोन एडीजीपी उमेश जोगा मिडिया से मुखातिब हुए और कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित कार्यवाही के लिए मप्र शासन और पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा 12 नवीन एफआरवी वाहन नीमच को दिए गए है। यह वाहन डाॅयल 100 का आधुनिकरण डाॅयल 112 है। यह वाहन राष्ट्रीय आपातकाल सेवा के लिए है। जिसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, आपदा प्रबंधन और अन्य आपातकालीन एजेंसिया एकीकृत रूप में शामिल है। इन वाहनों से नागरिकों को त्वरित सेवा मिलेगी साथ ही एक्सीडेंट सेवाओं में भी शामिल रहेगी। 

इस खास मौके पर एसपी अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसोदिया, सीएसपी किरन चौहान, एसडीओपी जावद रोहित राठौर, एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी, एसडीओपी महिला प्रकोष्ठ निकीता सिंह, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया सहित कई पुलिस जवान शामिल रहे।

Related Post