डेस्क न्यूज
04 August, 2025
अन्य
11 खिलाडियों ने जीते 4 स्वर्ण, 7 रजत एवं 5 कांस्य पदक
शाजापुर. मध्यप्रदेश अमेच्योर कराते एसोसिएशन द्वारा म.प्र. कराते चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन 1 से 3 अगस्त 2025 तक शाजापुर के गांधीहॉल में किया गया जिसमें नीमच जिला कराते ऐसोसिएशन व तेनशिनकान कराते एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी कोच मीरा थापा एंव प्रशिक्षक कृष्णा गोयल, जसप्रित सिंह एवं संस्कार शर्मा के निर्देशन में 11 खिलाडियों ने सहभागिता की।
कोच थापा ने बताया कि प्रतियोगिता में काफी कड़ा मुकाबला था जिसमें 28 जिलों के 400 से अधिक खिलाडियों ने विभिन्न आयु वर्ग एवं वजन वर्ग में काता एवं कुमिते मे भाग लिया. हमारे खिलाडियों ने अपने प्रशिक्षको के मार्गदर्शन में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक (4 स्वर्ण, 7 रजत एवं 5 कांस्य पदक) प्राप्त कर नीमच जिले का नाम रोशन किया है साथ ही हमारे प्रशिक्षक कृष्णा गोयल ने कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया की काता एवं कुमिते विद्या की जज की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर एक और उपलब्धि नीमच जिले के लिए प्राप्त की है।
संस्था के खिलाडियों एवं प्रशिक्षकों की इन उपलब्धियों पर राज्य कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वामित्र अवार्डी शिहान जयदेव शर्मा, सेक्रंटरी सेंसई परितोष शर्मा (विक्रम एवं विश्वामित्र अवार्डी) एवं नीमच जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अरोरा गंगानगर, उपाध्यक्ष दीपक थापा सहित, अश्फाक अहमद व पवन कुमरावत सहित सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों ने खिलाडियों को बधाईयॉ प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. इस उपलब्धी पर खिलाडियों के माता-पिता, अभिभावकों ने कोच एवं प्रशिक्षकों का आभार माना।
इन खिलाडियों ने जीते पदक-
अनंघा पिता डॉ. योगेश धाकड, जिशा पिता रोहन कुमार गुप्ता, कृतिका, क्रिस्टल पिता दिनेश मालवीय, मनस्वी पिता मनीष पाटीदार, के राघव पिता के कुमार, मंत्रा पिता अंकित नाहटा, परिधी पिता प्रकाश परदेशी, दिव्यांश पिता विनोद कुमार, सक्षम पिता रोहित कुमार गुप्ता व प्रतिक पिता नरेन्द्र महावर