ताजासमाचार

सर्वे में चूक और मुआवजें में विसंगति - ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

डेस्क न्यूज़ 22 July, 2025 अन्य

नीमच।ग्राम बाणदा, तहसील सिंगोली के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जन सुनवाई में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम बाणदा में निर्माणाधीन बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के मकानों, कुओं और कृषि भूमि का जो सर्वे कराया गया है, वह पूरी तरह त्रुटिपूर्ण और असमान है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुनः सही तरीके से मौका मुआयना कर सर्वे कराया जाए।ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे में कई पक्के मकानों का नाम मात्र का मुआवजा निर्धारित किया गया है, जबकि कच्चे मकानों को अधिक राशि दी गई है। वहीं कुओं के मुआवजा में भारी अंतर हैकिसी को 45,000 तो किसी को 3.5 लाख तक की राशि दी गई है, जबकि सभी कुएं समान गहराई और संरचना के हैं। सर्वे टीम पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण करने की बजाय चौपाल पर बैठकर ही सभी तथ्यों को दर्ज किया, जिससे वास्तविकता छिप गई।इसके अलावा, ग्रामीणों ने कृषि भूमि को असिंचित बताकर कम मुआवजा दिए जाने,18 वर्ष से अधिक आयु के परिवारजनों को मुआवजा सूची में शामिल करने, प्लाट वितरण में पुराने नंबर के अनुसार वितरण करने, तथा 25 वर्षों से जर्जर पड़ी बाणदा-उमर सड़क के नवीनीकरण की भी मांग की।ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से आग्रह किया कि सर्वे कार्य में हुई त्रुटियों को शीघ्र ठीक कर निष्पक्ष न्यायपूर्ण मुआवजा सुनिश्चित किया जाए, जिससे कोई भी पात्र परिवार मुआवजा से वंचित रहे।उक्त ज्ञापन समस्त ग्रामवासियों की ओर से प्रस्तुत किया गया।

Related Post