ताजासमाचार

नीमच: जिला स्तरीय मॉर्डन पेंटाथलान का आयोजन 16 व 17 जुलाई को; तैराकी, रनिंग व शूटिंग वाले खिलाड़ी ले सकते हैं भाग

डेस्क न्यूज 15 July, 2025 अन्य

 

नीमच। जिला मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन द्वारा स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से दिनांक 16 व 17 जुलाई तक बायथले, ट्रायथले और लेजर रन प्रतियोगिता कराई जा रही है। वाटर स्पोर्ट्स मेन्टर प्रभु मूलचंदानी एवं  मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि बायथले में स्विमिंग और रनिंग मिक्स प्रतियोगिता, ट्रायथले में स्विमिंग, रनिंग एवं शूटिंग मिक्स प्रतियोगिता और लेजर रन में रनिंग व शूटिंग मिक्स प्रतियोगिता कराई जाएगी।

यहाँ नाम लिखाएं 

जो खिलाड़ी भाग लेना चाहते हैं वे दिनांक 16 जुलाई सुबह 11 बजे तक अपनी एंट्री मॉर्डन पेंटाथलान के प्रतियोगिता प्रमुख मयंक कटारिया 9479694796, विशाल शर्मा 9479704309, नितेश शर्मा 9425106457 एवं धीरेंद्र गहलोत 9981878189 को फ़ोन पर दे सकते हैं।

जिला मॉर्डन पेंटाथलान अध्यक्ष डॉ.मनीष चमड़िया ने बताया की ओलम्पिक में खेले जाना वाला यह एक सांहसिक खेल है, इस खेल की तैयारी पिछले एक साल से स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नगर पालिका पूल पर कोचेस आयुष गौड, सुधा सोलंकी, नीलेश घावरी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर, समीर जादोन एवं शुभम स्वर्णकार द्वारा 20 खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। डॉ.चमड़िया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी एथलेटिक्स खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।

Related Post