डेस्क न्यूज़
14 July, 2025
राजनीति
मनासा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने की दिशा में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के प्रयासों से मनासा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत को स्वच्छता रथ प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में जब भाटखेड़ी ग्राम पंचायत में यह रथ पहुँचा तो गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
ग्रामवासियों ने रथ का स्वागत पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर किया और पूरे गांव में स्वच्छता को लेकर जागरूकता का वातावरण बना।
यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि स्वच्छता केवल एक योजना नहीं, बल्कि यह गांव-गांव में जनभावना बन चुकी है।
भाटखेड़ी पंचायत के सरपंच मनोज पुरोहित एवं ग्रामीणजन को इस प्रेरणादायक पहल के लिए बधाई दी गई है और अन्य पंचायतों से भी इसी प्रकार प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया है।
विधायक अनिरूद्ध माधव मारू के नेतृत्व में मनासा विधानसभा स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।