ताजासमाचार

भाजपा किसान मोर्चा जिला नीमच की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, कई नए पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

द वाॅचमेन पोस्ट 16 July, 2026 राजनीति

नीमच। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला नीमच की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा के निर्देश, संभाग संगठन प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी सुभाष पटेल की अनुशंसा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष राजू नागदा (मोड़ी) ने की।

नई कार्यकारिणी में कन्हैयालाल चारण, हीरालाल धनगर, नवलकृष्ण सुरावत, निर्भयराम राठौर और गुड्डू जाट को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेम कुशवाह एवं सूरजसिंह रतनावत को महामंत्री तथा राजेश पाटीदार, निर्भयराम धाकड़, प्रेमसिंह पंवार, विजेंद्रसिंह बैंस और मुरली शर्मा को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भरत जाट को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, गोपाल शर्मा को कार्यालय मंत्री तथा कमलेश पाटीदार को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दुष्यंत पुरोहित को मीडिया प्रभारी, अजय शर्मा (सुथार) को सह मीडिया प्रभारी, नवीन जागोटिया एवं प्रवीण सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी तथा राहुल नागदा एवं रोहित कुमावत को सह प्रभारी बनाया गया है। संगठन ने विभिन्न योजनाओं, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, लाभार्थी और नीति-शोध से जुड़े पदों पर भी नई नियुक्तियां की हैं।

जिला अध्यक्ष राजू नागदा (मोड़ी) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Post