ताजासमाचार

नदी में मिली लाश - गांव में दहशत - शव का पोस्टमार्टम पुलिस को नही हुई शिनाख़्त - ग्रामीणो ने पहचानने से किया इंकार

डेस्क न्यूज़ 14 July, 2025 अन्य

नीमच। मनासा थानांतर्गत ग्राम दायमा खेड़ी नदी में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों को यह लाश नदी में तैरते हुए दिखाई दी। जिसपर मनासा पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से अज्ञात शव को नदी से बाहर निकलवाया और मनासा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। 
प्रारंभिक जांच में शव कई घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी रघुवंशी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। न तो उसके पास कोई दस्तावेज मिला है और न ही आस-पास के ग्रामीणों ने उसे पहचाना। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के थानों और क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी भी ली जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अपने परिजन की गुमशुदगी की जानकारी देना चाहता है, तो मनासा थाने से संपर्क करें।

 

Related Post