न्यूज डेस्क
07 July, 2025
राजनीति
नीमच। आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक महू रोड स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। यह बैठक प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में प्रत्येक माह के पहले रविवार को आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता इंजीण् नवीन कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिले में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इंजीण् अग्रवाल ने वन.टू.वन संवाद कर पार्टी की रणनीति को मजबूत करने पर बल दिया। पेंशनर प्रकोष्ठ के बालचंद वर्मा ने कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याएं उठाईं। व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र गोयल ने व्यापारियों को टैक्स के बदले पेंशन देने की मांग पर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं उपसरपंच उदयलाल मोंगिया ने मोंगिया समाज के जाति प्रमाण पत्र में आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। वहींए जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पंवार और जिला सचिव चंद्रेश सेन ने भाजपा की कथनी और करनी को उजागर करने हेतु ग्राम स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की योजना पर चर्चा की।बैठक में उदयलाल अग्रवालएनरेंद्र पाटीदारए डॉण् राजू पल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार उदयलाल अग्रवाल ने व्यक्त किया।