ताजासमाचार

कलेक्टर एवं एस.पी. ने दी जिले के स्थापना दिवस पर बधाई

डेस्क न्यूज 06 July, 2025 प्रशासनिक

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिलेवासियों को 6 जुलाई 2025 को जिले के स्थापना दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अधिकारीद्वय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से नीमच जिले में जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर विकास की नई गाथा लिखी गई है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जनप्रतिनिधियों, पचायत पदाधिकारियों, नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों आदि सभी को जिले के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए जिले की ओर अधिक प्रगति की कामना की है।

Related Post