न्यूज डेस्क
03 July, 2025
प्रशासनिक
नीमच। चीताखेड़ा में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में एसपी अंकित जायसवाल ने बड़ा खुलासा कर दिया। एसपी जायसवाल ने कहा यह हमला सुनील मीणा की गैंग ने किया है। फरियादी और आरोपी दोनो ही पूर्व में एनडीपीएस के आरोपी रहे है। प्रथमदृश्टया यह मामला दोनो की वर्चस्व की लड़ाई का मालूम होता है। इस मामले में पुलिस ने अटेम्प टू मर्डर यानि की हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में खुलासे और तफ्तीश जारी है।
गौरतलब है कि मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को ग्राम चीताखेड़ा में अज्ञात हमलावरों ने दशरथसिंह नामक शख्स के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिससे इलाके में खौफनाक दहशत मच गई थी। व्हाईट स्काॅर्पियो में अज्ञात तीन से चार लोग स्काॅर्पियो सहित गेट तोड़कर मकान में घुस गए थे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। मौका का विडियो भी जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी। मामले में प्रथमदृश्टया सुनिल मीणा जो की एनडीपीएस मामले में आरोपी है उसका नाम से पर्दा उठा है।