न्यूज डेस्क
02 July, 2025
प्रशासनिक
मनासा। नगर परिषद मनासा का साधारण सम्मेलन दिनांक 02 जून 2025 को दोहपर 12ः15 बजे नगर परिषद मनासा सभाकक्ष में परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या सहित समस्त पार्षद एवं प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी रविश कादरी उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में कुल 35 प्रस्ताव सम्मिलित किये गए। जिसमें नगर विकास हेतु सी.सी.रोड, नाली निर्माण, नवीन जे.सी.बी. क्रय, नवीन स्काई लिफ्ट क्रय, जलप्रदाय सामग्री एंव निर्माण सामग्री, क्रय की आनलाईन दरे स्वीकृत के है। नामान्तरण संबंधी 169 प्रकरण भी परिषद की बैठक में रखे गए। प्रस्तावो पर विचार विमर्श कर सर्वानुमति से सभी स्वीकृत किये गये। बैठक पूर्णरूपेण शांतिपूर्वक एंव सामंजस के साथ सौहार्दपूर्व बातावरण में संपन्न हुई।