डेस्क न्यूज
28 June, 2025
पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प
नीमच। श्री नवकार सेवा संस्थान द्वारा जैन भवन के पास स्थित शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, मिडिल स्कूल ग्राउंड में वृक्षारोपण कर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 27 नवकार महामंत्र की स्तुति से की गई। इसके पश्चात ग्रुप सदस्यों द्वारा आम, जामुन, नीम, पीपल व तुलसी सहित 11 पौधों की विधिवत पूजा कर उन्हें धरती मां की गोद में रोपित किया गया।
संस्थान की ओर से सभी पौधों की सुरक्षा हेतु ट्रिगार्ड लगाए गए और सदस्यों ने पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखरेख का संकल्प लिया। यह सेवा कार्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थान की सजगता को दर्शाता है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष माया वीरवाल, उपाध्यक्ष विनीता बम, कोषाध्यक्ष अंजना जैन, सचिव भावना चौधरी, सह सचिव मीना दक सहित कृष्णा चेलावत, प्रीति छिगावत, कला वीरवाल, राजकुमारी चंडालिया, टीना सेहलोत, नमिता कोठारी, सविता डूंगरवाल व हेमा बंबोरिया सहित अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
विद्यालय परिवार से राकेश मांगरिया, मोहम्मद हनीफ निजामी, सोनिया लक्षकार, अलका भंडारी, योगिता गौड़, प्रज्ञा मित्तल एवं संगीता उपाध्याय सहित सम्माननीय गुरुजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसे संस्था की सचिव भावना चौधरी ने व्यक्त किया।