ताजासमाचार

श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर गार्डन में पौधारोपण सपन्न

डेस्क न्यूज 22 June, 2025

समिति पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण लिया पोधों की सुरक्षा का संकल्प

नीमच। श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर परिसर नीमच के गार्डन में रविवार को मंदिर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समस्त समिति सदस्यों व पदाधिकारियों ने श्री बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया । समिति सदस्यों ने रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर समिति न्यू इंदिरा नगर नीमच के सर्वश्री दिलीप सिसोदिया, जगदीश मालवीय, अजय शुक्ला, नंदकिशोर करवाडिया, दिनेश मंडलोई, अनिल परमार, अनिल जैन, पंडित अनिल कुमानी एवं श्री राठौर दि सदस्यों ने अपने हाथों से पौधे रोपे और इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

Related Post