द वाॅचमेन पोस्ट
14 July, 2026
प्रशासनिक
नीमच। नीमच जिले की यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बड़गुर्जर को राज्य शासन द्वारा रक्षित निरीक्षक (RI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल ने उन्हें कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
सोनू बड़गुर्जर अपनी कार्यकुशलता, अनुशासित कार्यशैली और मिलनसार व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। नीमच में यातायात प्रभारी के रूप में उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा आमजन के साथ पुलिस के सकारात्मक संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पदोन्नति की खबर सामने आते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित शहरवासियों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी पर भी अपनी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से विभाग का नाम रोशन करेंगी। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है। विभाग को उनसे भविष्य में भी बेहतर कार्य की अपेक्षा है। सोनू बड़गुर्जर की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।