डेस्क न्यूज़
15 July, 2026
अन्य
नीमच। हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह परिसर में मंगलवार को आयोजित समाज की महत्वपूर्ण बैठक में नई उर्स एवं तामीर कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। रायशुमारी के आधार पर इम्तियाज खान को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आगामी उर्स के सफल आयोजन, दरगाह परिसर के विकास कार्यों तथा सामाजिक सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
नवगठित कमेटी में जाहिद कादरी एवं मोहम्मद आफताब (ऑयल वाले) को नायब सदर बनाया गया। आलम तौक़ीर को सचिव, हाजी जाहिद हुसैन को संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी), अकबर हुसैन (पासपोर्ट वाले) को खजांची तथा मोईन शेख को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कमेटी के सदस्य के रूप में मकबूल हुसैन, युनुस कुरैशी, हाजी वसीम अकरम, रफीक पठान (बघाना), वकार खान एवं शाहरुख खान को शामिल किया गया। वहीं जाकिर हुसैन पहलवान को लंगरखाना समिति का सदर नियुक्त किया गया।
बैठक में उर्स के बेहतर संचालन और समन्वय के उद्देश्य से 15 सदस्यीय कोर कमेटी का भी गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हाजी साबिर हुसैन कव्वाल को सौंपी गई।
बैठक के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का साफा बांधकर सम्मान किया गया। सभी ने एकजुट होकर आगामी उर्स को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने तथा दरगाह के विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सलीम खान, युनुस खान छुट्टन, मोहम्मद हयात खान रशीदी, भूरा कुरैशी, इकराम पहलवान, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद आरिफ शेख, हाजी बाबू शेख, मोहम्मद रईस पठान, अलीमुद्दीन बाबर, जुनैद पठान, मोहम्मद नईम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।