द वाॅचमेन पोस्ट
14 July, 2026
अन्य
बैठक का मुख्य आकर्षण पर्यावरण संरक्षण अभियान रहा, जिसके तहत 1 अगस्त 2026 को पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ 51 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न जिलों को पौधारोपण के लक्ष्य भी सौंपे गए, जिसमें राजगढ़ को 20 हजार, आगर मालवा को 10 हजार, उज्जैन को 6 हजार, रतलाम और गरोठ को 5-5 हजार तथा नीमच और मंदसौर को 2-2 हजार पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में 19 जुलाई को जिला स्तरीय बैठकों, अगस्त-सितंबर में संभागवार दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने तथा महिला संगठन के जिला प्रभारियों की घोषणा भी की गई। समाज की अगली प्रदेश स्तरीय बैठक 26 जुलाई को नागेश्वर-उन्हेल में आयोजित होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।