ताजासमाचार

सरवानिया महाराज चौकी पर पुलिस-राजस्व विभाग का संयुक्त शिविर, 10 भूमि विवादों का मौके पर निराकरण

द वॉचमेन पोस्ट 11 July, 2026 प्रशासनिक

नीमच। जिले में भूमि और रास्तों से जुड़े विवादों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक नीमच के निर्देशानुसार शनिवार 11 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज (थाना जावद) में पुलिस एवं राजस्व विभाग का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में भूमि, जमीन एवं रास्तों से संबंधित लगभग 20 शिकायतों की सुनवाई की गई। अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समन्वय, समझाइश एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर करीब 10 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई जारी है।

संयुक्त शिविर में तहसीलदार जावद नवीन गर्ग, निरीक्षक विनोद राठौर राजावत (मोरवन), पटवारी पुष्कर नायक, अरुण आर्य, विष्णु पाटीदार, उप निरीक्षक आर.एस. चौहान (थाना जावद), चौकी प्रभारी गोपाल तनान (सरवानिया महाराज), एएसआई किशनलाल परिहार सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग का अमला उपस्थित रहा।

अधिकारियों ने बताया कि भूमि एवं रास्तों से जुड़े विवादों के शांतिपूर्ण और त्वरित निराकरण के लिए ऐसे संयुक्त शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Post