ताजासमाचार

नीमच भाजपा महिला मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, मनीषा धाकड़ बनीं जिलाध्यक्ष

डेस्क न्यूज़ 11 July, 2026 अन्य

नीमच। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 22 जिलों में महिला मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में नीमच जिले की जिम्मेदारी मनीषा धाकड़ को सौंपी गई है।
यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मनीषा धाकड़ को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।

Related Post