डेस्क न्यूज़
22 June, 2026
अन्य
नीमच। ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘पावन धाम’ में आयोजित गहन राजयोग तपस्या कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर शांति, एकाग्रता और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम संध्या से रात्रि तक विशाल सद्भावना सभागार की छत पर शीतल वातावरण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बीके सविता दीदी ने कहा कि योग और प्राणायाम का अपना विशेष महत्व है, वहीं राजयोग मेडिटेशन शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए संपूर्ण योग है। योग का अर्थ दो का मिलन है, जबकि राजयोग में चैतन्य आत्मा का सर्वशक्तिमान परमात्मा से मिलन होता है। इससे व्यक्ति का निजी, पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुख, शांति एवं संतुलन से भर जाता है तथा चरित्र को भी नई ऊंचाइयां प्राप्त होती हैं।
उन्होंने कहा कि नियमित राजयोग अभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त बनाता है और जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास तथा निर्णय क्षमता को बढ़ाता है।
कार्यक्रम में दो घंटे से अधिक समय तक गहन राजयोग साधना कर उपस्थित ब्रह्मावत्सों ने गहरी शांति और आध्यात्मिक अनुभूतियों का अनुभव किया। इस दौरान बीके सविता दीदी ने सभी को आत्मस्मृति का तिलक लगाया, जबकि बीके सुरेन्द्र भाई ने माउंट आबू से प्राप्त प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम का संचालन बीके श्रुति बहन ने किया।