ताजासमाचार

मरी माता मंदिर में वार्षिक उत्सव संपन्न, समाजजनों ने की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना

डेस्क न्यूज़ 22 June, 2026 अन्य

नीमच। पुरबिया जैसवार मोची समाज द्वारा वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मऊ रोड स्थित मरी माता मंदिर पर वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समाजजनों ने विधि-विधान से माता महारानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत माता महारानी के पूजन एवं महाआरती से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दिनभर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश जैसवार एवं रमेशचंद्र जैसवार ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन समाज की वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में नीमच सहित प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन शामिल होते हैं। उत्सव का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बांधना, देश में शांति एवं खुशहाली की कामना करना तथा अच्छी वर्षा और समृद्धि के लिए माता महारानी का आशीर्वाद प्राप्त करना है।

इस अवसर पर चंद्रशेखर जैसवार, बबलू जैसवार, हरिशंकर चौधरी, लोकेश जैसवार चौधरी, समाजसेवी सुरेश जैसवार, तेजकरण जैसवार, मोहनलाल, ताराचंद, चंद्रप्रकाश, दीपू, कन्हैयालाल, चुन्नीलाल, मनोहरलाल, मुकेश, राजा, पप्पू, ललित, पूनमचंद, लखन, शेखर, महेश, कांतिलाल, भरत जैसवार सहित बड़ी संख्या में युवा, वरिष्ठजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक समरसता के इस आयोजन ने समाजजनों को एक मंच पर जोड़ते हुए एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।

Related Post