ताजासमाचार

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, रचना राइजिंग वीमेन क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

डेस्क न्यूज़ 22 June, 2026 अन्य

नीमच। रचना फाउंडेशन एवं उसके महिला मंच रचना राइजिंग वीमेन क्लब द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। योग प्रशिक्षिका नताशा शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने योग, प्राणायाम एवं विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक क्रियाओं का अभ्यास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई। इसके पश्चात प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, व्यायाम और प्राणायाम की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षिका नताशा शर्मा ने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने आधुनिक जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग आज के दौर में संजीवनी के समान है, जो व्यक्ति को तनावमुक्त, संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाता है।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष स्वीटी खंडेलवाल, सचिव पूजा सिंघल, उपाध्यक्ष अलका चौपड़ा, सहसचिव मनीषा मौर्य, रत्नप्रभा मालीवाल, विनीता भटनागर, डॉ. प्रियंका भारती सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Related Post