डेस्क न्यूज़
20 June, 2026
अन्य
नीमच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शुक्रवार 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। इसके तहत नीमच जिले के 98,315 पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में 2,000-2,000 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। जिले के किसानों को कुल 19.66 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। योजना की अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जबकि 23वीं किस्त का भुगतान आज किया जाएगा।
तहसीलवार लाभार्थी एवं राशि
मनासा – 29,808 किसान, 5.96 करोड़ रुपये
नीमच – 18,220 किसान, 3.64 करोड़ रुपये
जावद – 16,950 किसान, 3.39 करोड़ रुपये
सिंगोली – 14,884 किसान, 2.97 करोड़ रुपये
जीरन – 10,737 किसान, 2.14 करोड़ रुपये
रामपुरा – 7,584 किसान, 1.51 करोड़ रुपये
नीमच नगर – 132 किसान, 2.64 लाख रुपये