मुकेश पार्टनर
19 June, 2026
अन्य
नीमच। चौकन्ना बालाजी के पीछे स्थित बंगला नंबर-59 निवासी युवा व्यवसायी अंकुर गर्ग के आकस्मिक और दुखद निधन के बाद आज उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनके असामयिक अवसान से पूरे गर्ग परिवार और नीमच-छोटी सादड़ी के व्यापारिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
गर्ग परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय भोलाराम जी के सुपौत्र, स्वर्गीय जगदीश, सुरेश एवं राकेश (छोटी सादड़ी वाले) के भतीजे, विनोद गर्ग के सुपुत्र एवं विपुल, विशाल व रोहित के भाई अंकुर गर्ग का आकस्मिक निधन हो गया है।
दिवंगत अंकुर गर्ग की शवयात्रा आज सायंकाल ठीक 6:00 बजे उनके निज निवास बंगला नंबर 59 (कमल अग्रसेन भवन के सामने, चौकन्ना बालाजी के पीछे, नीमच) से प्रारंभ होगी। यहाँ से शव वाहन द्वारा पार्थिव देह को बघाना मुक्तिधाम ले जाया जाएगा, जहाँ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
शोकाकुल: सुरेश गर्ग, विनोद गर्ग एवं राकेश गर्ग
प्रतिष्ठान (फर्म):
सेडमल फकीरचंद (छोटी सादड़ी - नीमच)
स्वास्तिक सैनिटरी (नीमच)
राकेश ट्रेडर्स (नीमच)
वंश गार्लिक (मनासा)