डेस्क न्यूज़
19 June, 2026
अन्य
हिंगोरिया रोड पर बाइक रोककर मारपीट और सोने की चेन लूटने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र में हुई कथित लूट और मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष गुरुवार को समाजजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि मामले में कुछ पुलिसकर्मी आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।
आवेदन के अनुसार कनावटी थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जरखेड़ा निवासी मुकेश बंजारा अपने मित्र बहादुर बंजारा के साथ 17 जून को बाइक से नीमच से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे हिंगोरिया रोड घाटी क्षेत्र में चार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। पीड़ितों का आरोप है कि युवकों ने स्वयं को फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताते हुए बाइक की चाबी निकाल ली और विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की।
शिकायत में बताया गया कि मारपीट के दौरान बहादुर बंजारा के गले से सोने की चेन लूट ली गई। वहीं अन्य आरोपी नकदी और रामनामी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना में दोनों युवकों को चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर अस्पताल में उपचार कराया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना में लूट और मारपीट के बावजूद पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं को गंभीरता से नहीं लिया और उचित धाराओं में कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल आरोपी हिंगोरिया गांव के निवासी हैं और उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज