डेस्क न्यूज
06 June, 2025
अन्य
नीमच। नीमच में शहाबुद्दीन बाबा दरगाह रोड पर निर्माणाधीन आँजना एंक्लेव द्वारा किया गया अतिक्रमण प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया। प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण के तहत निर्मित प्रीकास्ट वॉल को तोड़ दिया। बाबा शाहबुद्दीन दरगाह रोड पर कॉलोनाईज़र आंजना द्वारा सरकारी नाले की हद के बाहर जाकर प्री-कास्ट दिवार बना ली गई थी।
आज सुबह तहसीलदार संजय मालवीय, प्रभारी सीएमओ जमनालाल पाटीदार और कैंट टीआई पुष्पा राठौर राजस्व व नगरपालिका अमले के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर कॉलोनाईज़र विक्रम आंजना, एडवोकेट अमित शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि ओम दिवान भी अपना पक्ष रखने पहुंचे।
सरकारी नाले पर बनाई गई थी प्री-कास्ट वॉल
उल्लेखनीय है की कॉलोनाईज़र विक्रम आंजना द्वारा आंजना इंनक्लेव नाम से कॉलोनी बनाई जा रही है। इस कॉलोनी के लिए आंजना द्वारा जो प्री-कास्ट की बाउंड्री बनाई गई उसमें सरकारी नाले को भी हद में ले लिया गया था। इस आशय की शिकायत जनसुनवाई में की गई थी जिस पर कारवाई बीते कई दिनों से लंबित थी। साथ ही शिकायत में समीपस्थ उदय विहार कॉलोनी के रास्ते को बंद करने का आरोप भी रहवासियों ने लगाया था। प्रशासन ने आज मौके पर पहुँच कर नाले को अतिक्रमण मुक्त करवाया और प्री-कास्ट वॉल तुड़वा दी गई। हालांकी कॉलोनाईज़र विक्रम आँजना ने चर्चा में बताया की अतिक्रमण करने जैसा कोई इरादा नहीं था।
जिन्हे यह प्लॉट विक्रय किए जाएंगे वे बाउंड्री तोड़ कर अपना निर्माण अपने भूखंड पर ही करेंगे। उस स्थिती में अस्थाई वॉल को तोड़ा ही जाना था। चूंकि कॉलोनी निर्माणाधीन है और कार्य प्रगती पर है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से अस्थाई प्री कास्ट वॉल बनाई गई थी। जिसे आज तोड़ दिया गया है – विक्रम आँजना, कॉलोनाईज़र
शहाबुद्दीन रोड़ पर डेवलप की जा रही कॉलोनी में कंपनी द्वारा शासकीय नाले पर अतिक्रमण की शिकायत जनसुनवाई में प्राप्त हुई थी। पुलिस व प्रशासन के सहयोग से आज तोड़ने की कारवाई की गई। जो रास्ते बंद किए गए थे वे भी खुलवाए जा रहे हैं- जमनालाल पाटीदार, प्रभारी सीएमओ, नीमच
जनसुनवाई में शिकायत प्राप्त हुई थी की आँजना एंक्लेव जो कॉलोनी है यहाँ पर प्री कास्ट लगा कर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। नोटीस दिए गए थे जिन्हे इन्होंने एकसेप्ट किए और आज इसे हटाया गया है। जो भी अतिक्रमण है आज पूरा हटाया जाएगा- संजय मालवीय, तहसीलदार, नीमच