डेस्क न्यूज
04 June, 2025
प्रशासनिक
नीमच। एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने बुधवार को तहसील कार्यालय जीरन का निरीक्षण किया।
एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होने इस निरीक्षण के दौरान सीमांकन, अतिक्रमण और रास्ता विवादों के विभिन्न प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही अतिक्रमण मौके पर जाकर हटवाने के निर्देश भी दिए। एडीएम ने सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।