डेस्क न्यूज़
01 June, 2026
अन्य
नीमच। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति द्वारा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 7 दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 1 जून से 7 जून तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक प्रज्ञा माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसका संचालन गायत्री शक्तिपीठ के सौजन्य से किया जाएगा।
शिविर में कक्षा 5 एवं उससे ऊपर के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशक्ति, सृजनात्मकता एवं कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को नई दिशा दे सकें।
कार्यक्रम के संयोजक भरत जाजू एवं सत्येंद्र सक्सेना ने बताया कि शिविर में बच्चों को चित्रकला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं सहसंयोजक कमलेश जायसवाल एवं मुकेश कासलीवाल भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
संस्था के प्रचार सचिव कृष्णकुमार शर्मा तथा सहसचिव श्याम टांकवाल ने अभिभावकों से अपील की है कि वे ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए अपने बच्चों को इस प्रशिक्षण शिविर से जोड़ें, ताकि उनकी कलात्मक प्रतिभा को उचित मंच मिल सके।
पंजीयन के लिए इच्छुक अभिभावक भरत जाजू (9425328144), सत्येंद्र सक्सेना (9827064446), कमलेश जायसवाल (7000615831) अथवा मुकेश कासलीवाल (9479720137) से संपर्क कर सकते हैं।
सीटें सीमित होने के कारण शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की गई है।