ताजासमाचार

जो कहा-वो किया: PM मोदी की अपील पर CM डॉ. मोहन यादव ने घटाया काफिला, गिनी-चुनी गाड़ियों का Video वायरल

डेस्क न्यूज 13 May, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर तुरंत अमल करते हुए अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। अब मुख्यमंत्री के काफिले में महज 8 वाहन ही शामिल किए गए हैं। फैसले के दूसरे दिन ही उनका कारकेड चर्चा में आ गया, जब कम गाड़ियों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की थी। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग को बढ़ावा देने की बात कही थी। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रहित में ईंधन की बचत के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए अब काफिले में न्यूनतम वाहन ही रखे जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी क्षेत्र में अनावश्यक वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य के मंत्रियों से भी अपील की है कि वे अपने दौरे के दौरान कम से कम वाहनों का उपयोग करें। वहीं जनता से भी अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की बात कही है।

मुख्यमंत्री के इस फैसले का असर तुरंत देखने को मिला, जब वे नरसिंहपुर दौरे पर निकले। इस दौरान उनके काफिले में गाड़ियों की संख्या कम नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अपील में यह भी कहा था कि देशवासी ईंधन की खपत कम करें, स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और गैर-जरूरी खर्चों से बचें, ताकि देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव कम हो सके।

Related Post