ताजासमाचार

प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया का नीमच आगमन: कोर कमेटी की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन 

डेस्क न्यूज़ 11 May, 2026 अन्य

नीमच | मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया रविवार को अल्प प्रवास पर नीमच पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर जिले के प्रशासनिक गलियारों और राजनीतिक हलकों में काफी उत्साह देखा गया। सर्किट हाउस पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मंत्री का भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने स्थानीय मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं कीं।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह
सर्किट हाउस पहुंचने पर प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया की अगवानी करने के लिए जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध मारू और पूर्व सांसद सुभाष पटेल ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित राकेश "पप्पू" जैन, हेमंत हरित, आदित्य मालू, मेहर सिंह जाट, निलेश पाटीदार और सत्यनारायण गोयल जैसे प्रमुख नेताओं ने मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और आमजन की मौजूदगी ने प्रवास को और भी प्रभावी बना दिया।

प्रशासनिक अमले ने की अगवानी
मंत्री के आगमन पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसपी राजेश व्यास और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने प्रशासनिक स्तर पर मंत्री की अगवानी की। सीएसपी किरण चौहान और जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने भी पुष्पगुच्छ के साथ मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम संजीव साहू, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वैभव बैरागी, एसडीओपी निकिता सिंह और तहसीलदार संजय मालवीय सहित विभिन्न थानों के प्रभारी और रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया भी उपस्थित रहे।

कोर कमेटी की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन
स्वागत कार्यक्रमों के पश्चात प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने सर्किट हाउस में आयोजित कोर कमेटी की विशेष बैठक में भाग लिया। इस बैठक में उन्होंने जिले के वर्तमान हालातों, विकास परियोजनाओं की प्रगति और जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। बैठक में संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया। मंत्री ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए। साथ ही प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने शीघ्र निर्माणाधीन जिला भाजपा कार्यालय नीमच के भूखंड पर जाकर स्थल निरिक्षण भी किया इस दौरान उनके साथ सांसद, विधायक व अन्य नेता उपस्थित रहे.

Related Post