ताजासमाचार

कृति संस्था द्वारा 'मेरा जीवन मेरे अनुभव' कार्यक्रम का आयोजन 3 मई को, पत्रकार मुकेश सहारिया और कपिलसिंह चौहान होंगे मुख्य वक्ता

डेस्क न्यूज़ 30 April, 2026 अन्य

नीमच। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था 'कृति' द्वारा आगामी 3 मई को 'विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस' एवं 'नारद जयंती' के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम 'मेरा जीवन मेरे अनुभव' आयोजित किया जा रहा है। 

संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, सचिव रघुनंदन पाराशर और प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्णा शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 3 मई (रविवार) को रात 8:00 बजे एलआईसी रोड स्थित शिक्षक सहकार भवन में संपन्न होगा।

वरिष्ठ पत्रकार साझा करेंगे अनुभव
इस गरिमामयी कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत की दो हस्तियां मुकेश सहारिया, ब्यूरोचीफ, पत्रिका और कपिलसिंह चौहान सम्पादक, द वॉचमैन पोस्ट अपने अनुभवों को श्रोताओं से रूबरू कराएंगे. 
दोनों अतिथि वक्ता अपने दीर्घकालीन पत्रकारीय जीवन के उतार-चढ़ाव, चुनौतियां और यादगार संस्मरण साझा करेंगे। कृति परिवार ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, साहित्य प्रेमियों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Post