न्यूज डेस्क
24 May, 2025
प्रशासनिक
कलेक्टर को शिकायत के बाद त्वरित कार्यवाही। प्रशासन ने शिकायत के चौथे दिन अतिक्रमण मुक्त कराया विशन्या का शमशान
नीमच। सोमवार को ग्राम वीशन्या के ग्रामीणों और सरपंच ने गाँव की शमशान व शासकीय भूमी से अतिक्रमत हटाने की मांग नीमच कलेक्टर से की थी। उसके बाद “द वाचमेन पोस्ट” के माध्यम से हमने भी ग्रामीणों की मांग को प्रमुखता से उठाया था। कलेक्टर को शिकायत के बाद चौथे ही दिन प्रशासन का अमला विशन्या गाँव पहुंचा और गाँव की शासकीय सार्वजनिक भूमी को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
सोमवार को ग्राम विशन्या के सरपंच सहित कई ग्रामीणजन कलेक्टर कार्यालय पहुँचे थे, जहाँ कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नाम डिप्टी कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया था की ग्राम विशन्या में शमसान परिसर में अतिक्रमण होने से बाउन्ड्री निर्माण का कार्य वर्षों से लंबित है, जिसके कारण ग्राम पंचायत के रहवासियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
10 माह से दे रहे थे आवेदन मगर अतिक्रमण नहीं हटाया
ज्ञापन देने आए ग्रामीणों का कहना था की लगभग 10 माह पूर्व ग्रामवासियों ने तहसील कार्यालय में अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद, नायब तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को दो बार नोटिस भी जारी किया है, लेकिन आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार ने अतिक्रमण को हटाने के लिए एक दल का गठन भी किया था, परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।
कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते ही हुई त्वरित कार्यवाही
हालांकि ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपे जाने के चौथे दिन ही कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं एसडीम नीमच संजीव साहू के मार्गदर्शन में अपर तहसीलदार प्रियंका रावत ने राजस्व टीम के साथ शुक्रवार को विशन्या, प.ह.नं-42, ग्राम विशन्या में भूमि सर्वे नं-151 के रकबा 0.29 हेक्टर, सर्वे नंबर155 के रकबा 1.16 हे., सर्वे नंबर 152 के रकबा 0.15 हेक्टर एवं सर्वे नंबर 158 के रकबा 0.74 हेक्टर (मद-चारागाह) पर से अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की गंई।
राजस्व की टीम में यह रहे शामिल
मौके पर अपर तहसीलदार प्रियंका रावत, राजस्व निरीक्षक अक्षय शर्मा, पटवारी वर्षा पुरोहित, मोहनसिंह चौहान, दिपक जैन,पटवारी विजय सेवक, पटवारी, विपिन बघेल, पटवारी, राजकुमारजैन, पटवारी, परमानंद धनगर, पटवारी, नागेश्वर हायरी एवं ग्रामीण कोटवार का दल भी उपस्थित़ रहा। इस अतिक्रमण निरोधक दल ने ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध जेसीबी एवं ट्रेक्टर आदि वाहनों की सहायता से मौके पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। मौके पर ग्राम विशन्या की शमशान की भूमि जिसका ग्रामीणजनो द्वारा वर्तमान में उपयोग किया जाता है। उसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। यह जानकारी अपर तहसीलदार प्रियंका रावत द्वारा दी गई।
सोमवार को द वाचमेन पोस्ट द्वारा प्रकाशित खबर यहाँ पढ़ें- दस माह में भी नहीं हटा विशन्या के शमशान से अतिक्रमण